Loading...

पुलिस ने कार से पकड़ा कैश, चालक नहीं दे पाया संतोषजनक जवाब

By Ankita Published: 9 Apr 2024, 3:37 PM | Updated: 9 Apr 2024, 3:37 PM 1 min read

HNN/ ऊना

ऊना जिले में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित बनाने को लगातार सक्रिय है। चुनाव में धन बल के इस्तेमाल की आशंका को रोकने के लिए जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

प्रशासन और पुलिस की टीमें जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सतर्कता एवं गहनता से सघन चेकिंग कर रही हैं। इसी के तहत पुलिस की टीम ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र के डुमखर में चेकिंग के दौरान एक निजी कार से 57,500 रुपए की नकदी बरामद की।

चालक की पहचान ऊना शहर के निवासी के तौर पर हुई है। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने चालक से कैश के संबंध में जानकारी मांगी जिसका वो संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद पुलिस ने कैश को जब्त कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

बता दें, चुनावों में आदर्श आचार संहिता के दौरान जनता को 50 हजार से अधिक नकद धनराशि ले कर चलने पर उससे जुड़े दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य है। 50 हजार से अधिक की नकदी ले जाने पर संबंधित को उसके सोर्स और खर्च को लेकर साक्ष्य देने होंगे।