पुलिस ने कार से बरामद किया चिट्टा, दंपति गिरफ्तार
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के तहत पुलिस ने चिट्टे सहित एक दंपति को गिरफ्तार किया है। यह दंपति नगरोटा बगवां के रहने वाले है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम लोअर सुनहेत में नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने जालंधर से नगरोटा बगवां जा रही एक कार को जांच के लिए रुकवाया।
पुलिस को देखकर कार में बैठे पति-पत्नी घबरा गए। जब शक के आधार पर उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 16 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।