Loading...

पुलिस ने की एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई, यह है पूरा मामला……

Ankita • 13 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ काँगड़ा

जिला काँगड़ा के फतेहपुर के तहत बरोट खास पंचायत के गांव बनाल में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है, यहां दो भाइयों के झगड़े के दौरान पुलिस ने दोनों को थाने में बुलाया और उनमें से एक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस मामले से पीड़ित पन्नालाल की पत्नी रीनू शर्मा ने एक प्रेसवार्ता में मामले की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जब उसके पति और उनके भाई के बीच किसी मामले को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों के बिच झगड़ा शुरू हो गया। इस के बाद अगले दिन जब पन्नालाल अपनी दुकान पर बैठा था।

तब अचानक पुलिस की गाड़ी आई और दोनों भाइयो को गाड़ी में बिठा कर पुलिस थाने ले गई, वहां उन दोनों भाइयों के बीच बचाव व आपसी सलाह करवाने की बजाय पुलिस ने पन्नालाल की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसमें उसे काफी चोटें आयी है। पन्नालाल की टांगों और शरीर पर गहरे निशान पड़ गए।

उसकी पत्नी ने कहा कि उंन्होंने 1100 नम्बर पर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि मेरे पति की क्या गलती रही, जो उनकी इतनी बेरहमी से पिटाई की गई। अगर पुलिस जुल्म करने लगे तो गरीब लोग कहां सुरक्षित रह पाएंगे। उन्होंने प्रशासन से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

वहीं थाना प्रभारी फतेहपुर रजिंदर कुमार ने कहा कि पन्नालाल शराब के नशे में अपने भाई को मारने का प्रयास कर रहा था। पुलिस उसे थाने ले आई, लेकिन उसके साथ मारपीट के मामले में वे कुछ नहीं कह सकते। पुलिस के जो जवान उसे लाए थे, वे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में ड्यूटी बजाने गए हैं। उनके आने के बाद ही तस्वीर साफ होगी। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने कहा है कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। इसकी जांच की जा रही है।