Loading...

पुलिस ने खालिस्तानी नारे लिखने के आरोप में 3 युवकों को जालंधर से किया गिरफ्तार

Ankita • 3 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

हिमाचल प्रदेश में जिला ऊना की चिंतपूर्णी पुलिस ने खालिस्तानी नारे लिखने के आरोप में तीन युवकों को पंजाब के जालंधर से हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान फूल चंद (26) व अरजिंदर सिंह (28) और हैरी (21) निवासी जिला जालंधर की तहसील फिल्लौर, थाना गौरायां के गांव ढेसिया और सुरजा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने कुछ दिनों पहले चिंतपूर्णी-तलवाड़ा बाईपास पर दुकानों के शटर और दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद और हिमाचल बनेगा खालिस्तान जैसे नारे लिखे थे।

जिसके बाद पुलिस की टीम यह नारे लिखने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इसके बाद अब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पंजाब के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।