Loading...

पुलिस ने गश्त के दौरान चिट्टे सहित गिरफ्तार किए दो युवक

PARUL • 4 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस हर दिन कई नशा तस्करों को पकड़ती जा रही है। मामला जिला कांगड़ा के गलू गांव से सामने आया है। जहां पुलिस ने दो युवकों से 5.87 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस द्वारा दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है साथ ही उन्हें गिरफ्तार भी किया गया है। आरोपियों की पहचान सिमरजीत सिंह और 32 वर्षीय सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा जिला मोगा, पंजाब के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम गलू गांव में गश्त पर तैनात थी। जिस दौरान वहां सभी की तलाशी ली जा रही थी। पुलिस को तलाशी लेता देखकर दोनों युवक घबरा गए। युवकों को घबराता देखकर पुलिस ने शक के आधार पर युवकों की तलाशी ली तो उन्हें युवकों से 5.87 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया। डीएसपी अनिल कुमार द्वारा मामले की पुष्टि की गई। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच का जिम्मा मुख्य आरक्षी प्रेमचंद को सौंपा है।