HNN/ काँगड़ा
पुलिस ने नशे की खेप सहित एक युवक को धर दबोचा है। 25 वर्षीय विशाल निवासी गांव कोटला तहसील जवाली के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे मौके से हिरासत में लिया गया है।
जानकारी अनुसार पुलिस थाना शाहपुर के तहत पुलिस टीम ने एएसआइ अश्विनी कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान गांव द्रमण (मंझग्रा) के पास विशाल को जाँच के लिए रुकवाया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसजे कब्जे से 13 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस थाना शाहपुर में विशाल के खिलाफ धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के मामला पंजीकृत किया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





