पुलिस ने गश्त के दौरान युवक से बरामद किया चिट्टा, गिरफ्तार
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में पुलिस ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर एक युवक को 0.57 ग्राम चिट्टा बरामद सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहित सांख्यान निवासी बागी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने मंडी-भराड़ी के पास गश्त के दौरान एक कार को शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस को कार चालक से 0.57 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।