Loading...

पुलिस ने गश्त के दौरान हेरोइन सहित गिरफ्तार की महिला

SAPNA THAKUR • 12 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ काँगड़ा

ठाकुरद्वारा पुलिस ने इंदौरा क्षेत्र में हेरोइन सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की शिनाख्त रोजी उर्फ सीमा पत्नी मंजीत निवासी धमोता डाकघर उलेहड़ियां उपतहसील ठाकुरद्वारा के रूप में हुई है जिसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने गश्त के दौरान इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस की नजर धमोता गांव की ओर से पैदल आ रही एक महिला पर पड़ी।

पुलिस को जब उक्त महिला की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो उसे पकड़ कर तलाशी ली गई। इस दौरान महिला के कब्जे से 10.49 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। थाना प्रभारी इंदौरा कुलदीप शर्मा ने बताया कि चिट्टे के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए जा चुके हैं।