पुलिस ने गांजे सहित गिरफ्तार की बिहार की महिला
HNN/सोलन
जिला सोलन में पुलिस थाना बद्दी की टीम ने एक महिला को 928 ग्राम गांजे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपी महिला की पहचान गुड्डी देवी पत्नी मनतोश शाह पुत्री दिनेश शाह निवासी सामकोड़ियां तह व थाना इसवापुर जिला छपरा बिहार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बद्दी पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुड्डी देवी की शक के आधार पर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उक्त महिला के हवाले से 928 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने पुष्टि की है।