Loading...

पुलिस ने गाड़ी से पकड़ी लाखों रुपए की नकदी और अवैध शराब, मामला दर्ज

PARUL • 25 May 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में फ्लाइंग सर्विलांस की टीम ने एक गाड़ी से लाखों का कैश और पांच पेटियां बीयर की बरामद की है। गाड़ी में सवार कैश के संबंध में व्यक्ति कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया और आगामी कार्यवाही शुरू की।

जानकारी के अनुसार, फ्लाइंग सर्विलांस की टीम ने सराह रोड में नाकाबंदी की हुई थी। जिसके चलते वहां वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान उन्होंने एक गाड़ी को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर लेने उसमें 4,70,800 रुपये का कैश बरामद हुआ। साथ ही बीयर की पांच पेटियां भी बरामद की गई।

जब टीम ने चालक से इस संबंध में पूछताछ की तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि गगल पुलिस थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।