Loading...

पुलिस ने गाड़ी से पकड़ी 15 पेटी अवैध देसी शराब, चालक गिरफ्तार

Ankita • 21 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना जवाली के अधीन पड़ते कोटला में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी से 15 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया पुलिस की टीम ने कोटला में नांकाबदी की हुई थी। इस दौरान टीम ने कार (एचपी-54सी-3338) को जांच के लिए रुकवाया।

जब शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 15 पेटी देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी के चालक अवनिश कुमार निवासी सोलधा को हिरासत में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।