पुलिस ने गिरफ्तार किए 2 सगे भाई, मंदिर से नकदी लेकर हुए थे फरार

Police-arrested-2-real-brot.gif

HNN/ सोलन

जिला सोलन पुलिस ने मंदिर से नकदी चोरी के मामले में 2 सगे भाइयों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान अनिल (25) व सुनील कुमार (28) पुत्र जरम सिंह निवासी गांव सामरा तहसील भरमौर जिला चम्बा के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को कुल्लू जिला के मनाली से दबोचा है। लिहाज़ा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, अनिल बड़ोग में एक होटल में काम करता था। वह सुनील के साथ होटल मालिक से अपने पैसे लेने के लिए 19 अप्रैल को सोलन आया था। दोनों ने सोलन के लक्कड़ बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर से स्टील के 3 दानपात्रों को तोड़कर करीब 40,000 रुपए चोरी कर लिए थे।

बताया जा रहा है कि मालिक से पैसे न मिलने व पैसों की कमी के कारण इन्होंने दुर्गा माता मन्दिर में चोरी की उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया। एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।