Loading...

पुलिस ने गोशाला से पकड़ी 14 पेटियां देसी शराब, मामला दर्ज

PARUL • 8 May 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस ने गाेशाला में दबिश देकर 14 पेटियां देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान करनैल सिंह निवासी भगवाल के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस नूरपुर और एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम ने पंचायत भरमाड़ के अधीन गांव भगवाल में दबिश दी। इस दौरान उन्होंने करनैल सिंह की गाेशाला से 14 पेटी देसी शराब संतरा मार्का बरामद की है।

जिसके बाद उन्होंने शराब को जब्त किया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि की है।