Loading...

पुलिस ने घर पर मारा छापा, 8.17 ग्राम चिट्टे सहित महिला गिरफ्तार

SAPNA THAKUR • 21 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ काँगड़ा

पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा की टीम ने हेरोइन की खेप सहित एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि धमोता गांव में एक महिला घर पर नशे का कारोबार करती है।

पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और घर में छापा मारा। इस दौरान 8.17 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले में पुलिस द्वारा आरोपी महिला शिमला देवी के खिलाफ केस दर्ज किया गया और उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि घर से नशे की खेप बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई गई है।