पुलिस ने घर में की छापेमारी, चरस सहित 1.25 लाख रुपये बरामद
HNN/ काँगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर चरस सहित लाखों की नकदी बरामद की है। मामले में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। बता दें कि जवाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।
इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक घर में नशे की खेप रखी हुई है। लिहाजा पुलिस ने रवि कुमार, शमशेर सिंह, शुभकरण और आरती देवी निवासी समकेहड़ के घर पर छापेमारी की। इस दौरान मौके से 780 ग्राम चरस सहित 1.25 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।