Loading...

पुलिस ने घर में दबिश देकर चिट्टे सहित दबोचा तस्कर, पूछताछ जारी

Ankita • 22 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

चंबा पुलिस ने शहर के पास ओबड़ी में एक युवक को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अक्षय कुमार पुत्र छोटू राम माेहल्ला ओबड़ी डाकघर सुलतानपुर तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक से नशीला पदार्थ बरामद हो सकता है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घर में दबिश देकर अक्षय कुमार को 3.59 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा। मामले की पुष्टि एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।