Loading...

पुलिस ने घर से पकड़ा अवैध शराब का जखीरा, मामला दर्ज

PARUL • 18 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में पुलिस थाना बद्दी की टीम ने एक व्यक्ति के घर से देसी और अंग्रेजी शराब की 56 पेटियां बरामद की है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बद्दी की टीम को गुप्त सूचना मिली कि संडोली खाबड़ियां में एक व्यक्ति ने अपने घर में अवैध रूप से शराब रखी हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त स्थान पर दबिश दी।

तलाशी के दौरान घर से देसी और अंग्रेजी शराब की 56 पेटियां बरामद हुई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एएसपी अशोक वर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।