पुलिस ने चरस की खेप और नकदी के साथ दबोचा युवक
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में नूरपुर पुलिस ने एक युवक को 1.106 किलोग्राम चरस और 23,200 रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान अशोक कुमार निवासी भाली के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सूचना के आधार पर अशोक कुमार के रिहायशी मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान उसके मकान से 1.106 किलोग्राम चरस और 23,200 रुपये नकदी बरामद हुई।
जिसके बाद उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि की है।
