पुलिस ने चरस के साथ दबोचा व्यक्ति
HNN/शिमला
राजधानी शिमला के उपमंडल ठियोग में पुलिस ने एक व्यक्ति को 35.8 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी खेम राज वर्मा (47) पुत्र प्रेम सिंह वर्मा निवासी ग्राम जुगो ठियोग के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम रोजाना की तरह घाट पर गश्त के लिए मौजूद थी। इसी दौरान उन्होंने उक्त व्यक्ति को जांच के लिए रोका और शक के आधार पर उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 35.8 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।