पुलिस ने चरस के साथ पकड़े दो व्यक्ति
HNN/काँगड़ा
जिला काँगड़ा में पुलिस ने दो व्यक्तियों को 207 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना भवारना की टीम डरोह में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान उन्होंने खबली के पास 2 लोगों को शक के आधार पर रोका और उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 207 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। एसएचओ भवारना केहर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।