Loading...

पुलिस ने चरस सहित तीन युवकों को किया गिरफ्तार

Ankita • 26 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना पंचरुखी की टीम ने चरस सहित तीन युवकों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान अविकाश मिन्हास (28) शगुन (27) और अतुल (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पंचरुखी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन युवक चरस ला रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने पंचरुखी के ब्याड़ा के पास रात को नाका लगाया। नाकाबंदी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक स्कूटी और कार को रोका गया।

पुलिस को देख स्कूटी और कार में बैठे युवक हड़बड़ा गए। पुलिस ने जब तलाशी ली तो युवकों के कब्जे से 1.56 किलोग्राम चरस बरामद हुई। थाना प्रभारी नंदलाल शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।