लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस ने चरस सहित बस सवार व्यक्ति किया गिरफ्तार

PARUL | 20 नवंबर 2023 at 11:32 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में एएनटीएफ कुल्लू की टीम और घुमारवीं पुलिस ने बस में सवार एक व्यक्ति को 703 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान संभव सिंह निवासी गांव बरिमाल तहसील जवाली जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर बलोह में स्थित टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के लिए तैनात थी। इस दौरान उन्होंने एक वोल्वो बस को जाँच के लिए रुकवाया। जिसके बाद संभव सिंह के बैग की शक के आधार पर तलाशी ली गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

तलाशी के दौरान बैग से 703 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद आरोपी संभव सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]