Loading...

पुलिस ने चरस सहित हिरासत में लिया तस्कर

SAPNA THAKUR • 16 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

शिमला-ठियोग नेशनल हाईवे पर पुलिस ने चरस की खेप सहित एक तस्कर को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान हीरा सिंह गांव शिरगल ठियोग के तौर पर हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बता दें कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।

पुलिस जब शिमला-ठियोग नेशनल हाईवे पर मौजूद थी तो उक्त व्यक्ति पुलिस को सामने देखकर घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा। लिहाजा पुलिस ने भी आरोपी को धर दबोचा और उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से 70 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।