पुलिस ने चिट्टे के साथ काबू किए दो युवक
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस ने कार सवार दो युवकों को 10 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान अभिनय भट्टी और विशाल कुमार निवासी बणी डाकघर योल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान उन्होंने बाईपास पर एक ऑल्टो कार को जांच के लिए रोका और शक के आधार पर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान गाड़ी के डैशबोर्ड से पुलिस ने 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद कार सवार दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया। डीएसपी अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।