पुलिस ने चिट्टे के साथ काबू किए तीन युवक
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस ने तीन युवकों को 6.85 ग्राम चिट्टे के साथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान अभिषेक निवासी नंदिनी निवास वार्ड नंबर तीन मैक्लोडगंज, गौरव वर्मा निवासी वार्ड नंबर 10 श्यामनगर और अक्षय शर्मा निवासी वार्ड नंबर 10 श्यामनगर धर्मशाला के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने कांगड़ा बाईपास में एक गाड़ी में बैठे तीन युवकों की शक के आधार पर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उनके हवाले से 6.85 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आगामी कार्यवाही शुरू की। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।
