Loading...

पुलिस ने चिट्टे के साथ दबोचे दो युवक

PARUL • 24 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में पुलिस थाना ठियोग की टीम ने 2 युवकों को 4.88 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगमी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान बृज लाल (30) पुत्र स्वर्गीय रमेश चंद निवासी गांव रिहान देवगढ़ तहसील ठियोग और अंकुश शर्मा (26) पुत्र स्वर्गीय स्वर्गीय बाबू राम शर्मा ग्राम कपरौल डाकघर क्यार तहसील ठियोग के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को ठियोग क्षेत्र के राहीघाट में गश्त व चैकिंग के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन (एचपी 63-6564) में प्रतिबंधित पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त पिकअप को जांच के लिए रोका और तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पिकअप सवार दोनों युवकों के कब्जे से 4.88 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया। साथ ही उनके वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।