Loading...

पुलिस ने चिट्टे के साथ दबोचा 21 वर्षीय युवक

PARUL • 30 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में पुलिस ने एक युवक को 1.38 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान मनीष कुमार (21) पुत्र रणवीर सिंह, गांव ढगवाणी व तहसील धर्मपुर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी टिहरा की टीम गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान तासली नाला से लगभग 500 मीटर पीछे सुनसान सड़क पर दोपहर के समय एक युवक बांदल चौक की तरफ आ रहा था। तभी वह पुलिस को सामने देख पीछे की ओर मुड़ा और उसने अपनी जेब से कोई वस्तु निकालकर सड़क किनारे फैंक दी।

जिसके पुलिस ने उक्त युवक को पकड़ा और सड़क किनारे फैंकी वस्तु की जांच की। जिसमें से 1.38 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार गौतम ने मामले की पुष्टि की है।