Loading...

नाहन में गुरुपर्व मनाकर लौट रहे व्यक्ति पर तलवार और पत्थरों से हमले का आरोप, आठ लोगों पर मामला दर्ज

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 13 Mins Ago • 1 Min Read

नाहन शहर में गुरुपर्व का त्योहार मनाकर लौट रहे एक व्यक्ति पर तलवार और पत्थरों से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आठ लोगों ने मिलकर गुरविंदर सिंह के साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने आए दो अन्य लोगों को भी नहीं बख्शा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

नाहन

गुरुद्वारा साहिब से लौटते समय हुई मारपीट

नाहन के मोहल्ला गोविंदगढ़ निवासी गुरमीत सिंह पुत्र प्यारा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुपर्व का त्योहार मनाने के बाद दिल्ली गेट स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास से लौट रहा था। रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर सदानंद चौहान की कोठी के समीप आठ लोगों ने कथित रूप से गुरविंदर सिंह को निशाना बनाया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गुरविंदर सिंह के साथ तलवार और पत्थरों से मारपीट की गई।

बीच-बचाव करने आए दो लोगों से भी मारपीट का आरोप

शिकायतकर्ता के मुताबिक जब गुरमीत सिंह और राजेन्द्र कौर ने गुरविंदर सिंह को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके अलावा गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के संबंध में गुरमीत सिंह ने पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाई है।

इन आठ लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

शिकायत में दीप सिंह पुत्र बाबू सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र कालू सिंह, इन्द्रजीत सिंह पुत्र गुटू सिंह, आशु पुत्र काका सिंह, मोंटू सिंह पुत्र वीर सिंह, जोगिन्द्र सिंह पुत्र सोना सिंह, जसविन्द्र सिंह पुत्र कालू सिंह और सोनू सिंह पुत्र इन्द्रजीत सिंह को नामजद किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट के आरोपों और घटना से जुड़ी परिस्थितियों की आगामी जांच जारी है।

Related Topics: • •