पुलिस ने चिट्टे व नकदी सहित गिरफ्तार किया युवक
HNN/काँगड़ा
जिला काँगड़ा में पुलिस ने एक युवक को 10.45 ग्राम चिट्टे व नकदी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान मोहिंद्र पाल उर्फ कालू निवासी छन्नी तहसील इंदौरा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहिंद्र पाल के मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके मकान से 10.45 ग्राम चिट्टा व 7900 रुपए नकदी बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया।
एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2017 में 1.53 ग्राम हेरोइन, वर्ष 2020 में 123.4 ग्राम हेरोइन सहित एक अन्य मामला दर्ज है।