पुलिस ने चिट्टे सहित काबू किए युवक और युवती, पूछताछ जारी
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत पुलिस ने चिट्टे सहित युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी सोढ़ी नगर फिरोजपुर पंजाब व अंजलि राजपूत पुत्री प्रवीण सिंह गांव जतरूण, चुवाड़ी चंबा के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, थाना प्रभारी केहर सिंह के नेतृत्व में भवारना पुलिस की एक विशेष टीम गश्त पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस ने नाल्टी-सुलह रोड में सालन के पास एक युवक व युवती को पैदल आते हुए देखा। पुलिस को देखकर दोनों घबरा गए।
जब शक के आधार पर उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 17 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। लिहाजा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। थाना प्रभारी केहर सिंह ने मामले की पुष्ठि की है।
