पुलिस ने चिट्टे सहित काबू किया युवक, पूछताछ जारी
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर में घुमारवीं पुलिस ने शनिवार को गश्त के दौरान मोरसिंघी-पट्टालौंग सड़क पर एक युवक से 1.07 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने एएसआई राजेश कुमार की अगुआई में गश्त के दौरान मोरसिंघी-पट्टालौंग सड़क पर एक युवक को शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका। जिससे युवक घबरा गया। पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान इससे 1.07 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
युवक की पहचान प्रतीक चौहान निवासी मोरसिंघी तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। उधर, डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
