Loading...

पुलिस ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किया तस्कर, पूछताछ जारी…

Ankita • 27 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में थाना चिंतपूर्णी के तहत थानिकपुरा में पुलिस ने एक युवक को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंकज कुमार निवासी वार्ड-3 निवासी गगरेट तहसील अंब जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, थाना चिंतपूर्णी की टीम थानिकपुरा में मुक्तसर वालों की धर्मशाला के निकट गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस ने मुक्तसर वालों की धर्मशाला के सामने मोड़ पर पैदल सड़क से भरवाईं की तरफ आ रहे एक युवक को जाँच के लिए रुकवाया।

पुलिस को देखकर वह हड़बड़ा गया। जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 1.46 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।