पुलिस ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किया स्कूटी सवार
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस ने स्कूटी सवार एक व्यक्ति को 9.11 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान मलकियत पुत्र सुखदेव सिंह के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना डमटाल की टीम ने छन्नी बेली के चक्की खड्ड के पास के एक स्कूटी को जाँच के लिए रोका। तलाशी के दौरान स्कूटी सवार के कब्जे से 9.11 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ जिला पठानकोट में पुलिस थाना सदर में एक मामला, पुलिस थाना नूरपुर में एक मामला और पुलिस थाना इंदौरा में 2 मामले दर्ज हैं। इन मामलों में से एक मामले में आरोपी को न्यायालय द्वारा 2 वर्ष का कारावास और 5 हजार रुपए जुर्माने की सजा भी सुनाई गई है।