Loading...

पुलिस ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किए 4 युवक, पूछताछ जारी

Ankita • 17 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत नजदीक पीर बाबा मंदिर डेयरी फार्म के पास पालमपुर के 4 युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों की पहचान रिशु, मन्नत, परल, आदित्य सभी निवासी पालमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान टीम ने शक के आधार पर 4 युवकों को तलाशी के लिए रुकवाया। पुलिस को देखकर वह घबरा गए।

जब शक के आधार पर उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 9.76 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है।