Loading...

पुलिस ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किया युवक

PARUL • 22 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा की पुलिस नशे के कारोबारियों पर लगातार नकेल कस रही है। इसी के चलते कांगड़ा पुलिस ने 5.95 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नवृत डढवाल पुत्र जीवन कुमार निवासी खलेटा डाकघर बनखंडी तहसील देहरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गश्त के दौरान डूंगा बाजार के पास एक मंदिर के नजदीक युवक को देखा। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा। जिस पर पुलिस ने पीछा कर उसे धर दबोचा और उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.95 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। मामले की पुष्टि कांगड़ा डीएसपी अंकित शर्मा ने की है।