लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस ने चिट्टे सहित दबोचे दो तस्कर, पूछताछ जारी

Ankita | 22 फ़रवरी 2023 at 12:13 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

जिला पुलिस आए दिन कई नशा तस्करों को पकड़ रही है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मामला जिला बिलासपुर के उपमंडल घुमारवीं का है, यहां पुलिस ने 2 लोगों को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान अरुण कुमार उर्फ अनु (32) व संजय कुमार (30) निवासी लहौट, घुमारवीं के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम लहेड़ी सरेल पंचायत के लहौट गांव में गश्त पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस ने वहां दो सगे भाइयों की शक के आधार पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों भाइयों से 5.19 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले की पुष्टि डीएसपी अनिल ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]