Loading...

पुलिस ने चिट्टे सहित दबोचे पंजाब के दो युवक

PARUL 12 Apr 2024 Edited 12 Apr 1 min read

HNN/सोलन

जिला सोलन में पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने कार सवार दो युवकों को 14 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान गुरप्रीत व जगदीश सिंह निवासी लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नालागढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रखराम सिंह गांव में एक गाड़ी को जांच के लिए रोका और कार सवार दो युवकों की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान दोनों युवकों के कब्जे से 14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी फिरोज खान ने मामले की पुष्टि की है।