HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में पुलिस थाना स्वारघाट ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों की पहचान राकेश उर्फ मैडी निवासी स्वारघाट और विक्रम ठाकुर उर्फ लक्की निवासी गांव खुराणी डाकघर स्वारघाट तहसील श्री नयना देवी जी के रूप में हुई है। हालांकि एक आरोपी अजय कुमार उर्फ अजू निवासी गांव मतनोह डाकघर स्वारघाट तहसील श्री नयना देवी जी अभी भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।
बता दें कि हाल ही में स्वारघाट कस्बे से बाइक चोरी और डडवाल में नवविवाहिता से गहने छीनने की वारदात हुई थी। इन दोनों मामलों में पुलिस लगातार छानबीन कर रही थी। जिसके बाद उन्होंने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन घटनाओं में शामिल तीसरा आरोपी अभी फरार है। थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों ने स्वारघाट में मलकियत सिंह की बाइक को चोरी किया था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जांच के दौरान पंजैहरा के पास पुलिस ने बाइक को बरामद कर लिया था, लेकिन ये दोनों फरार चल रहे थे। वहीं, दूसरे मामले में भी उन्होंने बालियां, मोबाइल और पर्स चोरी को भी कबूल कर लिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बालियों को नालागढ़ में सुनार के पास बेचा है। मोबाइल को भी बेच दिया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





