पुलिस ने चोरी के मामले में 4 आरोपी किए गिरफ्तार, सामान भी किया बरामद
HNN/ऊना
जिला ऊना में पुलिस थाना नंगल के तहत चोरी की वारदात पेश आई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों की पहचान अंकित पुत्र सुरेश कुमार निवासी 314 ब्लॉक, विक्रम पुत्र याकूब निवासी 117 डबल एच, शाहरुख खान पुत्र मंजूर मुहम्मद निवासी गांव बिभोर साहिब और मुन्ना पुत्र छोटे लाल गांव सुरेवाल नंगल के रूप में हुई है। मुन्ना पुत्र छोटे लाल जिला ऊना के मैहतपुर में कबाड़ी का काम करता था।
डीएसपी सतीश शर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद अब चारों आरोपियों को अदालत में पेशकर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा। जिसके बाद आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि इन लोगों ने कहां-कहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।