Loading...

पुलिस ने जुआ खेलते पकड़े 5 लोग, हजारों रुपए की नकदी भी बरामद

SAPNA THAKUR • 23 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

रामपुर के नोगली में पुलिस ने जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को रंगे हाथों धर दबोचा है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हजारों रुपए की नकदी भी बरामद की है। मामले में पुलिस ने मनोज कुमार, संतोष कुमार, जगत सिंह, महिंदर और यशवंत सिंह के खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट 1867 के तहत मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग रामपुर के नोगली में एक ढाबे पर जुआ खेल रहे हैं। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने जब मौके पर दबिश दी तो देखा कि वहां पांच लोग जुआ खेल रहे थे जिन्हें पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया। इस दौरान जब जांच की गई तो आरोपियों के कब्जे से 12 हजार 600 रुपए की नकदी बरामद हुई। मामले की पुष्टि डीएसपी चंद्र शेखर ने की है।