Loading...

पुलिस ने देवदार से लदी पिकअप पकड़ी, चार गिरफ्तार

SAPNA THAKUR • 27 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में पुलिस ने देवदार की लकड़ी से भरी एक पिकअप को पकड़ा है। मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। संदीप, प्रकाश चंद, रमेश शर्मा और सुरेश निवासी ठियोग के खिलाफ ठियोग थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 379, 34 और 41, 42, 33 आईएफ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बता दें, ठियोग के मातली-पालन लिंक रोड पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप (एचपी 62 4056) को जाँच के लिए रुकवाया। इस दौरान पिकअप के अंदर से देवदार के 9 स्लीपर बरामद हुए। जब टीम द्वारा गाड़ी में सवार चारों आरोपियों से इसे ले जाने के सम्बंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया तो वह कोई उत्तर नहीं दें पाए। लिहाज़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया।