Loading...

पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चिट्टे सहित गिरफ्तार किए छह व्यक्ति

PARUL • 13 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चिट्टे सहित छह युवक गिरफ्तार किए हैं। पुलिस सभी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला गगरेट का है। जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कि पंजाब का एक चिट्टा सप्लायर चिट्टे की खेप के साथ गगरेट आ रहा है। इस दौरान पुलिस की टीम को सप्लायर को पकड़ने के चक्कर में गगरेट के दो युवक मिल गए। दोनों युवक पुलिस को सामने देख घबरा गए।

जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों युवकों से 2 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान देवांशु शांडिल व चेतन शर्मा निवासी राम नगर गगरेट के रूप में हुई है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने पंजाब के चिट्टा सप्लायर की तलाश शुरू की और अंब से उसे भी गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ अंब के एक स्थानीय व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।

वहीं दूसरा मामला ऊना के पंजाब बोर्डर क्षेत्र पर टाहलीवाल का है। जहां टाहलीवाल की पुलिस टीम ने दो स्थानों पर एक युवक व एक व्यक्ति से 4.24 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। आरोपियों की पहचान संजू निवासी वार्ड-8, संतोषगढ़ व अशोक कुमार निवासी वार्ड-3, नंगल कलां, तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।