Loading...

पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चिट्टा व चरस सहित पांच तस्कर किए काबू

Ankita 28 May 2023 Edited 28 May 1 min read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना देहरा के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चिट्टा और चरस सहित पांच युवकों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पहले मामले में पुलिस देहरा के साथ लगते रसूही में वर्षाशालिका के पास नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने सामने से आ रही एक कार को जाँच के लिए रुकवाया। कार में चार युवक अक्षय, धर्मवीर, निखिल शर्मा और अक्षय कुमार निवासी होशियारपुर सवार थे। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 9. 89 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने गलु नामक जगह पर एक व्यक्ति को देखा। शक के आधार पर जब व्यक्ति की तलाशी ली गई, जोकि कड़ोआ निवासी है तो उसके कब्जे से 19.64 चरस बरामद हुई। मामले की पुष्टि डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों से मामले की पूछताछ कर रही है।