Loading...

पुलिस ने दो युवकों से बरामद की प्रतिबंधित दवाएं, गिरफ्तार

PARUL • 20 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में पुलिस ने दो युवकों को प्रतिबंधित दवाओं के साथ दबोचा है। आरोपियों की पहचान जितेश कुमार (27) निवासी सोलन तथा राजेश कुमार (32) निवासी तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इन युवकों के कब्जे से प्रतिबंधित दवाई टेपेंटाडोल की कुल 3400 गोलियां बरामद की हैं।

जानकारी के अनुसार पुलिस की एक स्पेशल टीम सोलन में गश्त पर रवाना थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि जितेश कुमार व राजेश कुमार जो विवांता मॉल के पास रहते हैं। ये दोनों युवक प्रतिबंधित दवाइयां बेचने का धंधा करते हैं।

दोनों आरोपी शहर के युवाओं को नशे का सामान उपलब्ध करवाते हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन दोनों युवकों को मौके से धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक इस संदर्भ में मामला आगामी जांच के लिए औषधी निरीक्षक सोलन को सौंपा गया है।

जांच के दौरान ज्ञात हुआ है कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सदर सोलन में मामले दर्ज हैं। एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।