पुलिस ने दो व्यक्तियों को चिट्टे सहित किया गिरफ्तार
सांकेतिक इमेज
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस ने दो व्यक्तियों को 19.25 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान राकेश राणा निवासी खलेट और रामदास निवासी बैजनाथ के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना पालमपुर की टीम ने चौकी वाटर टैंक के पास एक वाहन को जांच के लिए रोका।
तलाशी के दौरान वाहन में सवार दो लोगों के कब्जे से 19.25 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है।