पुलिस ने नाके के दौरान वाहन से बरामद की नशीली दवाओं की खेप, तीन गिरफ्तार

ARREST4-1.jpg

HNN / पांवटा साहिब

सिरमौर पुलिस इन दिनों अलर्ट मोड़ पर है। जिसके चलते पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नाके के दौरान तीन युवको से नशीली दवाओं की शीशियां बरामद की है। आरोपियों की पहचान विनोद कुमार, नरेश कुमार और अंकित के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पुरुवाला की टीम जोंग स्थित अंतरराज्यीय पुलिस नाके पर तैनात थी। इसी बीच पुलिस कर्मचारी उत्तराखंड की तरफ से आ रहे सभी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान गाड़ी नंबर एचपी17ई-7301 में सवार दो युवकों के कब्जे से नशीली दवाइयों (कफ सिरप) की 7 शीशियां बरामद हुई।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को भी गिरफ्तार किया, जो इनका ही साथी था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया , जहां से तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।