लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस ने पंजाब की महिला को किया गिरफ्तार, हिमाचल में करती थी चिट्टा सप्लाई

Ankita | 1 नवंबर 2023 at 4:18 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की हरोली पुलिस ने एक पंजाब की आरोपी महिला को हिरासत में लिया है। बता दें महिला प्रदेश में विभिन्न सप्लायरों के जरिये चिट्टा बेचती थी। आरोपी महिला की पहचान जसवंत कौर निवासी गांव देनोवाल खुर्द गढ़शंकर जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी महिला को दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। महिला को कल फिर 2 नवंबर को अदालत में पेश किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, बीती 12 जुलाई को हरोली पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति से 5.72 ग्राम चिट्टा बरामद कर उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड पर सख्ती से पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने गांव देनोवाल खुर्द गढ़शंकर जिला होशियारपुर के गुरलाल नामक एक व्यक्ति से चिट्टा खरीदा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ी तो गांव देनोवाल खुर्द गढशंकर पंजाब से गुरलाल नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। उसने पुलिस को उसके गांव की जसवंत कौर का नाम बताया। इसके बाद हरोली पुलिस ने आरोपी महिला जसवंत कौर के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने खबर की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]