पुलिस ने पकड़ा 11.44 ग्राम चिट्टा, आरोपी गिरफ्तार
HNN/ कुल्लू
निरमंड क्षेत्र के पुलिस थाना ब्रो की टीम ने नशे की खेप के साथ एक युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय दिनेश ठाकुर गांव पांकवा डाकघर तुनन तहसील निरमंड जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम थाचवा की तरफ गश्त कर रही थी। इसी दौरान पैदल जा रहा एक युवक पुलिस को सामने पाकर घबरा गया और उसने अपने पास मौजूद पुड़िया को नीचे फेंक दिया। पुलिस को जब युवक की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो उसे पकड़ कर फेंकी गई पुड़िया की तलाशी ली गई जिसमें 11.44 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।