Loading...

पुलिस ने पांवटा साहिब में चरस की खेप सहित पकड़े पिकअप सवार 2 व्यक्ति

Ankita • 17 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में बद्रीपुर जामनीवाला सड़क पर पुलिस ने चरस सहित 2 व्यक्तियों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान कमल सिंह निवासी गांव डाकघर धार चांदना और गोपाल सिंह निवासी धार चांदना तहसील कुपवी, जिला शिमला के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, एएनटीएफ (एएफयू) सीआईडी के मुख्य आरक्षी रामकुमार की टीम शिमला से सराहां होकर पांवटा पहुंची थी।

इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक पिकअप (HP-08-5417) बद्रीपुर जामनीवाला रोड़ के किनारे खड़ी है। जिसमें सवार लोगों के पास नशीला पदार्थ हो सकता है। जब टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें सवार 2 व्यक्तियों से 1.209 किलोग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।