पुलिस ने प्रवासी व्यक्ति से बरामद की अवैध शराब, मामला दर्ज
पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को दबोचा, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
HNN/सोलन
जिला सोलन में पुलिस थाना बरोटीवाला की टीम ने एक प्रवासी व्यक्ति से अवैध शराब की 18 बोतलें बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान मान सिंह निवासी बदायूं यूपी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना बरोटीवाला की टीम क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान उन्होंने सेंसीवाला में शक के आधार पर एक प्रवासी व्यक्ति की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके हवाले से 18 बोतलें अवैध शराब बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और आगामी कार्यवाही शुरू की। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।